पाटन में 22वें तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन आज से शुरू : 1009 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा में जुटेंगे हजारों लोग..

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत 22 वर्षों से आयोजित किया जा रहा तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह इस वर्ष झीट परिक्षेत्र के अमलेश्वरडीह में आज से शुरू हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत आज 19 अप्रैल को कृष्ण कर्मा आरती के साथ 1009 कलशों की भव्य शोभायात्रा से की जाएगी। इसके पश्चात चूलमाटी, तेलमाटी एवं हल्दी जैसी पारंपरिक रस्में पूरी की जाएंगी।
इस कलश शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री रमशिला साहू होंगी। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू करेंगे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में देवीश्री साहू, मालती साहू, दिव्या कलिहारी और दामिनी साहू सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *