
जामा मस्जिद पाटन में हुई बैठक, विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से ओहदेदारों का चयन
पाटन, 9 जुलाई 2026। मुस्लिम एकता मंच पाटन एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय समिति की बैठक जामा मस्जिद पाटन में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही। विचार-विमर्श के बाद संगठन के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में डॉ. रहीम खान (रानीतराई) को सर्वसम्मति से सदर (अध्यक्ष) चुना गया। वहीं नवाब खान (मचांदुर), शरीफ खान (भाठागांव) और शेख मजीद (पाटन) को नायब सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सफीर खान (मचांदुर) एवं रफीक खान (किकिरमेंटा) को सचिव नियुक्त किया गया। अय्यूब खान (असोगा) और रहीमुद्दीन कुरैशी (मचांदुर) को खजांची बनाया गया। बैठक में एम.डी. यूसुफ खान (मचांदुर) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं हाजी शकील मोहम्मद (पाटन) और हाजी इब्राहिम खान (किकिरमेंटा) को संरक्षक तथा कलीम मोहम्मद (पाटन) को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित सदर डॉ. रहीम खान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुस्लिम एकता मंच सामाजिक समरसता, शिक्षा, आपसी भाईचारे और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा। बैठक का समापन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।