नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर कांग्रेस का दुर्ग में भाजपा कार्यालय घेराव आज , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल

दुर्ग। नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज एफआईआर को माननीय न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने को कांग्रेस ने सत्य की जीत बताया है। इसी क्रम में मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 दिसंबर 2025, गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय दुर्ग के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। घेराव कार्यक्रम में एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि न्यायालय के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि विपक्षी दलों के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई की गई थी।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे तय समय से एक घंटे पूर्व सुबह 11 बजे तक राजीव भवन, दुर्ग में एकत्रित हों।यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग (शहर) के जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई नगर के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *