केसरा और बोरेंदा में रामधुनी आयोजन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले—“सियाराम बिना हर काज अधूरा”, कौशल्या के मायके की परंपरा का किया उल्लेख

पाटन। ग्राम केसरा और बोरेंदा में आयोजित रामधुनी सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रामधुनी सम्मेलन का शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “सियाराम के बिना हर काज अधूरा है।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है और भांचा श्रीराम के चरण स्पर्श कर वंदन करने की परंपरा यहां सदियों से जीवंत है। श्री बघेल ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में अंतिम व्यक्ति के उत्थान के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं, गौमाता की सेवा, किसानों की खुशहाली, गरीब विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा तथा मजदूरों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य किया गया।

ग्रामवासियों एवं सरपंच कामेश कश्यप की मांग पर उन्होंने भाटापारा-बोरेंदा में सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। वहीं ग्राम केसरा में शीतला सामुदायिक भवन का लोकार्पण तथा आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान बघेल ने राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि “ट्रिपल इंजन सरकार” खुशहाल छत्तीसगढ़ को बदहाल करने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि गौसेवा की बात करने वाली भाजपा सरकार गांवों में निर्मित गौठानों का संरक्षण नहीं कर पा रही है। उन्होंने किसानों की फसल सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

इस अवसर पर अशोक साहू जी (पूर्व उपाध्यक्ष जिला पं. दुर्ग),दिनेश साहू जनपद सदस्य,सोहन जोशी मंडल अध्यक्ष,डॉ. ईश्वर निषाद(सरपंच केसरा),कामेश कश्यप सरपंच,तेजराम सिन्हा(उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस),सागर सिन्हा(सेक्टर अध्यक्ष),नंदनी नोहर साहू (पूर्व जनपद सदस्य पाटन),सुनीता यदु पूर्व सरपंच,द्रोपती साहू,गजानंद सिन्हा मंचासीन रहे। रामलाल यादव, नोहर साहू,बसंत सिन्हा,कमलेश पटेल,लक्की सिन्हा, डा भुनेश्वर सिन्हा,चोवा सिन्हा,बैदूराम,नरेश सिन्हा,हरिनाथ सिन्हा,भगवानी,मनोज यादव,सनत यादव,भागवत निषाद,गौतम कोरे,आकाश यादव,कृष्णा खरे,ईश्वर यादव,होमसिंग साहू,खिलावन साहू,अश्वनी साहू,कामेश सिंह ठाकुर,मुकेश साहू,नारद पाल,बहुर निषाद,भीषम देवांगन आयोजक समिति सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *