जामगांव आर में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; INDIA ब्लॉक नेताओं पर कार्रवाई को लेकर आक्रोश

जामगांव आर। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में किसान चौक में धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित INDIA ब्लॉक के नेताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार से जोड़ते हुए विरोध दर्ज कराया। दिल्ली में 6 और 7 अक्टूबर को विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और पुलिस द्वारा उन्हें रोके जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। जामगांव आर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने चुनाव आयोग से निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जवाबदेही की मांग की। मंडल अध्यक्ष कपूर साहू ने CEC ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुए चुनावों को लेकर भी सवाल उठाते हुए जांच एवं पुनर्विचार की मांग की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाकांत चंद्राकर, राजाराम गहीरवार, पूर्व जिपंस जयप्रकाश चंद्राकर, देव कुमार निषाद, भेष कुमार आठे, यूँका नेता प्रेमप्रकाश पाण्डेय, आशीष कुमार जैन, शिवकुमार साहू, नीलकंठ शुक्ला, रूपचंद गजपाल, रामकृष्ण साहू, अमित अग्रवाल, जिधन ठाकुर, भूपेंद्र बघेल, सोहन जोशी, शेखर चंद्राकर, रामनाथ साहू, नाथू बारले, प्यारेलाल भारती, रामाधार वर्मा, विष्णु वर्मा, ठाकुर राम वर्मा, भुवनेश्वर निषाद, नारायण वर्मा, नारद नेताम, हेमशंकर यादव, रंजीत मारकंडे, रिकेश्वर सिंह, रिकी राम नारंग, लखन लाल, गणेश्वर यादव, मोरजध्वज चंद्राकर, डेविड चंद्राकर, ऋषभ चंद्राकर, पोषण साहू, जयप्रकाश नेताम, रेवा राम साहू, ढाल सिंह, राजा चंद्राकर, लोकनाथ साहू, तामेश्वर प्रसाद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *