
जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम पंचायत गातापार में शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़े निर्माण कार्यों की शुरुआत और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण संपन्न होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के सदस्य श्री अजय साहू करेंगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ओ.एस.डी. श्री आशीष वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, सरपंच संघ जिला दुर्ग के अध्यक्ष श्री रूपेन्द्र शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) के उपाध्यक्ष श्री भेष कुमार आठे, मंडल अध्यक्ष (जामगांव आर) श्री कपूर साहू, सेक्टर प्रभारी (बटेरेल) श्री रेवा राम साहू, बूथ अध्यक्ष (उमरपोटी) श्री प्रमोद यादव एवं साहू समाज उमरपोटी के अध्यक्ष श्री चरण साहू मंच साझा करेंगे। ग्राम पंचायत गातापार के सरपंच रेवाराम साहू ने समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के नागरिकों से इस गरिमामयी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।