पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज गृह विधानसभा क्षेत्र में दौरा; पाटन में बाइक रैली में होंगे शामिल पश्चात जामगांव आर,गातापार और अरमरीखुर्द को देंगे विकास कार्यों की सौगात

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज गृह विधानसभा क्षेत्र में दौरा; पाटन में बाइक रैली में होंगे शामिल पश्चात जामगांव आर,गातापार और अरमरीखुर्द को देंगे विकास कार्यों की सौगात

कांग्रेस भवन पाटन से एसडीएम कार्यालय तक निकलेगी बाइक रैली
पाटन। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार (16 अक्टूबर) को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन क्षेत्र के सघन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पाटन में कांग्रेस संगठन द्वारा आयोजित बाइक रैली में शिरकत करने के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अनेक विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विभिन्न गांवों में भूमिपूजन और लोकार्पण की सौगात-

बाइक रैली के उपरांत श्री बघेल पाटन विकासखंड के ग्रामीण अंचलों का दौरा करेंगे, जिसमें ग्राम जामगांव (आर): सुबह 11:40 बजे ग्राम पंचायत जामगांव (आर) में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:30 बजे गातापार पहुंचेंगे, जहा निर्माण व विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन संपन्न करेंगे। दोपहर 1:10 बजे ग्राम अरमरीखुर्द पहुंचकर स्थानीय विकास कार्यों की सौगात देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *