पूर्व जनपद सदस्य कृष्ण कुमार साहू का निधन, गृहग्राम भनसुली में आज होगा अंतिम संस्कार

पूर्व जनपद सदस्य कृष्ण कुमार साहू का निधन, गृहग्राम भनसुली में आज होगा अंतिम संस्कार

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भनसुली निवासी एवं जनपद पंचायत के पूर्व सदस्य कृष्ण कुमार साहू (आयु 77 वर्ष) का निधन हो गया। स्व. साहू लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे और जनपद सदस्य के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका अंतिम संस्कार आज 24 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे ग्राम भनसुली के मुक्तिधाम में किया जाएगा।

वे श्रीमती दुलारी साहू के पति तथा मनीष साहू और मुकेश साहू के पिता थे तथा विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू एवं कमलेश साहू के बड़े पिताजी थे। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *