रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार की सहमति से की गई है। महासभा ने श्री चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। महासभा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “पूनम चंद्राकर जैसे ईमानदार और कर्मठ साथी के संगठन से जुड़ने से समाज को नई दिशा मिलेगी और संगठनात्मक मजबूती को गति प्राप्त होगी।”
प्रदेशभर से बधाइयों का तांता
पदभार ग्रहण करने पर महासभा के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने पूनम चंद्राकर को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, महासचिव सरिता वर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महासचिव जयप्रकाश वर्मा, कवर्धा जिलाध्यक्ष मुरली चंद्राकर, सद्भावना वर्मा, रवि वर्मा, रामगोपाल वर्मा, डॉ. जश्मी चंद्राकर, गीता वर्मा, सरोज पटेल, लक्ष्मी वर्मा, निरंजना चंद्राकर, वतन चंद्राकर, विनय चंद्राकर, कुंभज चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाजजनों के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा लता चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर, चंद्रकला चंद्राकर, द्रौपती चंद्राकर, मीणा बिहारी, पूर्वा चंद्राकर, डॉ. वीणा चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, गोपाल वर्मा जैसे अनेक सदस्यों ने भी हर्ष जताया और भरोसा व्यक्त किया कि पूनम चंद्राकर के नेतृत्व में महासभा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।