पहलगाम से चंपारण तक : पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में गढ़ी देशभक्ति की नई परिभाषा

YC न्यूज़ डेस्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 अप्रैल 2025 को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए देशवासियों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने विज्ञान, आपदा प्रबंधन, वैश्विक मानवीय सहायता और कृषि में नवाचारों पर भी विस्तार से अपने विचार साझा किए।

◆ पहलगाम आतंकी हमले पर तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तेजी से लौटती शांति और विकास से बौखलाए आतंकियों ने कायराना हमला किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों से भारत का हौसला नहीं डिगेगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। पीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

मुख्य फोकस: पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा

वैज्ञानिक श्रद्धांजलि: डॉ. के. कस्तूरीरंगन को सम्मान

अंतरिक्ष सफर: ‘आर्यभट्ट’ उपग्रह के 50 वर्ष पूरे

मानवीय सहायता: म्यांमार में ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ अभियान

नई पहल: ‘सचेत’ ऐप से आपदा प्रबंधन में सशक्तिकरण

पर्यावरण: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में 140 करोड़ पेड़

कृषि नवाचार: सेब, केसर और लीची की नई खेती तकनीक

इतिहास: चंपारण सत्याग्रह की 108वीं वर्षगांठ पर संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *