ग्रामोद्योग को प्राथमिकता,जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती : गजेंद्र यादव

केंद्रीय सिलेबस लागू करने के आदेश, लोकल फॉर वोकल को मिलेगा बढ़ावा
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने मंत्री बनने के बाद प्रथम बार गृह जिले के प्रवास के दौरान दुर्ग सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। साथ ही एनसीईआरटी के तहत जारी पुस्तकों को लागू करने का आदेश जारी किया गया है, जिससे प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक ही सिलेबस के पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे।

ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं पर बोलते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकल फॉर वोकल की भावना के अनुरूप युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

मंत्री बनने के बाद गजेंद्र यादव का गृह जिले में यह पहला दौरा रहा। रायपुर से दुर्ग जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी में उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद चरोदा, भिलाई-3 पावर हाउस, सुपेला और भिलाई नगर के बाद दुर्ग में हजारों की संख्या में लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। अंत में दुर्ग शहर में भी उनका भव्य स्वागत हुआ और सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *