रानीतराई। भंसूली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय मंडल एवं बाल समाज रामलीला मंडली द्वारा राम जानकी मंदिर एवं शासकीय हाईस्कूल प्रांगण में किया गया।।इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा और शास्त्री जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि “सत्य, अहिंसा, दया और करुणा ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ब्रह्मास्त्र थे। वर्तमान समय में उनके आदर्शों को आत्मसात करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं, वहीं शास्त्री जी का नारा “जय जवान, जय किसान” राष्ट्र की शक्ति और किसानों के सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में शांति, भाईचारे व समानता का संदेश देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूरण साहू, नेतराम साहू, डॉ. के.के. साहू, धर्मेंद्र सिन्हा, किशोर साहू, रामचरण साहू, मुकेश साहू (सरपंच प्रतिनिधि), पद्मभूषण साहू (उपसरपंच), महेंद्र हिरवानी, डॉ. हेमंत साहू, भुवन यादव, गजेंद्र साहू, जनार्दन सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।