पाटन। नवरात्रि पर्व पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा के प्राथमिक विभाग में अध्ययनरत 95 जरूरतमंद बच्चों को नए जूते वितरित किए गए। यह पहल समाजसेवियों और नागरिकों के संयुक्त सहयोग से संभव हुई, जिसने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।इस पुनीत कार्य में पवन हार्डवेयर पाटन के संचालक योगेंद्र देवांगन, लोकेन्द्र देवांगन और ललिता देवांगन ने विशेष भूमिका निभाते हुए बच्चों को जूते उपहारस्वरूप प्रदान किए। इसके साथ ही ग्रामवासियों और समाजसेवियों ने विद्यालय की आवश्यकताओं के लिए उदारतापूर्वक नकद सहयोग भी दिया। जिसमेंकेशव बंछोर,राधिका कोसे,पार्षद दीपक यादव,सनत वर्मा शामिल है । गौरतलब है कि इससे पूर्व भी, 29 जुलाई को मनमोहन ध्रुव (लिपिक, PWD एवं सरपंच पति ग्राम चरोदा) ने 60 विद्यार्थियों को जूते प्रदान किए थे।
नवरात्रि के दूसरे दिन हुआ आयोजन
नवरात्रि के दूसरे दिन आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद संगीता धुरंधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि रानी बंछोर, श्रीमती ललिता देवांगन सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक संतोष कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी दानदाताओं और अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर CAC बालक पाटन रोशन देशमुख, शिक्षिका आशा साहू, HM कमलेश कुमार साहू, शिक्षक ठाकुर राम यादव, शिक्षिका भूमिजा देवांगन और कु. खुशी भी उपस्थित रहीं।
प्रधान पाठक श्री शर्मा ने कहा कि यह सहयोग बच्चों को न केवल आरामदायक शिक्षा वातावरण देगा बल्कि उन्हें विद्यालय आने के लिए भी प्रेरित करेगा।