
जामगांव आर। कृषि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए दक्षिण पाटन क्षेत्र की के ग्राम गातापार की प्रतिभावान छात्रा रिद्धि शिवानी साहू का पीएचडी (कृषि) में चयन हुआ है। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में प्लांट पैथोलॉजी विषय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।रिद्धि शिवानी साहू ने कृषि विषय के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा आगे बढ़ाई। उन्होंने बीएससी कृषि के बाद एमएससी में प्लांट पैथोलॉजी विषय से अध्ययन किया। पढ़ाई के दौरान वे मेधावी छात्रा रहीं और अब कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ रिद्धि शिवानी साहू की रुचि गायन और वक्तृत्व में भी है। पीएचडी में चयन के बाद वे कृषि विज्ञान, विशेषकर पादप रोग विज्ञान के क्षेत्र में शोध एवं अकादमिक कार्यों के माध्यम से योगदान देने की तैयारी कर रही हैं।
रिद्धि ने गत दिनों रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद लिया,श्री बघेल ने रिद्धि शिवानी साहू की उपलब्धि और पढ़ाई के प्रति उनकी लगन को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुई रिद्धि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। रिद्धि की सफलता पर उनके पिता विमल साहू,चाचा लखन साहू एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती साहू सहित परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।