बेमेतरा। जिला बेमेतरा के तहसील साजा अंतर्गत ग्राम कवतरा में गौधाम योजना का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Vijay Baghel मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता को गुड़-चना खिलाकर तथा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि गौमाता की सेवा और संरक्षण सुशासन सरकार का संकल्प है। राज्य सरकार गौवंश संरक्षण के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है, जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गौवंश की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि गौधाम योजना से बेसहारा गौवंश को आश्रय मिलेगा और किसानों को भी राहत मिलेगी।
वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज प्रदेश के 29 स्थानों से गौधाम योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से गौवंश संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गौधाम योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे गांवों में गौवंश के लिए सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, गौसेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय, सरपंच कुमेश्वर यदु, परमेश्वर वर्मा, मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा सहित बुलाक साहू, किशन पटेल, बलराम पटेल, गोपेन्द्र पटेल और राजा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।