CG: श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित-NEET UG मेरिट के जरिए मिलेगा प्रवेश

CG: श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित-NEET UG मेरिट के जरिए मिलेगा प्रवेश

आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026, श्रम विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से जल्द आवेदन करने की अपील की
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा अवसर सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों के लिए श्रमिकों के बच्चों हेतु 700 सीटें आरक्षित की हैं। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं श्रमिक परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भी डॉक्टर बनने का सपना साकार कर सकें।

श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इन सीटों पर प्रवेश NEET UG परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 मई निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 21 जून 2026 कर दिया गया है। श्रमायुक्त कार्यालय ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने प्रदेश के सभी श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे इस योजना की जानकारी अपने बच्चों तक पहुंचाएं और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

महत्वपूर्ण जानकारी:

देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
MBBS एवं BDS पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
चयन NEET UG मेरिट के आधार पर होगा
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2026
पात्र विद्यार्थी ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
हेल्पलाइन:
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी ESIC शाखा कार्यालय से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *