भारतीय वायु सेना में म्यूजिशियन बनने का सुनहरा मौका, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

भारतीय वायु सेना में म्यूजिशियन बनने का सुनहरा मौका, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

10वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन, 2 अगस्त अंतिम तिथि; चार साल में ₹40 हजार तक मासिक वेतन और टैक्स फ्री सेवा निधि का लाभ

YC न्यूज़ डेस्क । भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। देशभर के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और 2 अगस्त 2026 तक चलेगी।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार को संगीत (वाद्ययंत्र बजाने या गायन) का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा के अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चार साल में मिलेगा बढ़ता वेतन

चयनित अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) को चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान चरणबद्ध तरीके से वेतन मिलेगा—

  • प्रथम वर्ष – ₹30,000 प्रतिमाह
  • द्वितीय वर्ष – ₹33,000 प्रतिमाह
  • तृतीय वर्ष – ₹36,500 प्रतिमाह
  • चतुर्थ वर्ष – ₹40,000 प्रतिमाह

सेवा अवधि पूरी होने पर अभ्यर्थियों को टैक्स फ्री ‘सेवा निधि’ पैकेज भी प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करें। आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरने के बाद फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद 100 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन फॉर्म जमा करें तथा भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रखें। भारतीय वायु सेना ने युवाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने और पात्रता संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *