
नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय, संगठन को मजबूत बनाने सक्रियता और समर्पण से कार्य करने का आह्वान
जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, दरबार मोखली मण्डल की परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी ओबीसी मोर्चा दुर्ग संभागीय स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा दुर्ग कमलेश हिरवानी उपस्थित रहे। उनके साथ मण्डल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दानीराम वर्मा, महामंत्री भागवत सिन्हा, दरबार मोखली मण्डल महामंत्री सुरेश साहू तथा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू मंचासीन रहीं।
मुख्य वक्ता कमलेश हिरवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए आगामी संभागीय सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य और संगठनात्मक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में खिलेश (वासु) वर्मा, घनाराम सिन्हा, श्रीमती नीता चंद्राकर, पोषण साहू, खेमराज (छोटू) वर्मा, परमेश्वर यादव, पुष्पेंद्र बंछोर, गोवर्धन यादव, गिरिवर यादव, फेंकारी के सरपंच यीवगेंद्र साहू, यशवंत साहू, राजकुमार साहू, दानेश्वर साहू, पवन कुमार यादव, मंथीर साहू, रेखराम साहू, नम्मूराम साहू, गालव वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।