सेलूद। भिलाई महाविद्यालय की मेधावी छात्रा काजल साहू (तनु) ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे साहू समाज और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि काजल साहू इससे पूर्व NET (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चुकी हैं। NET क्वालिफाई करने के पश्चात गोल्ड मेडल प्राप्त करना उनकी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अनुशासन का जीवंत प्रमाण है। काजल साहू, श्री शशिभूषण साहू—अंकेक्षक, परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा एवं पूर्व अध्यक्ष, स्थानीय साहू समाज पतोरा—की सुपुत्री हैं। वे श्री हितेश साहू एवं गोपेश साहू की भतीजी हैं।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के संरक्षक खेमलाल साहू, सलाहकार हरिशंकर साहू, अध्यक्ष किशन साहू, उपाध्यक्ष संतोष साहू एवं ललिता साहू, संगठन सचिव अर्जुन साहू एवं रिंकी साहू, कोषाध्यक्ष लालजी साहू, तहसील प्रतिनिधि सत्रुहन सालिक साहू सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिकजनों ने काजल साहू को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।