आगेसरा में 28 साल बाद सरकारी जमीन हुई कब्जा मुक्त, सरपंच रमाकांत ने धारा 56 का प्रभावी उपयोग कर हटवाया अतिक्रमण

आगेसरा में 28 साल बाद सरकारी जमीन हुई कब्जा मुक्त, सरपंच रमाकांत ने धारा 56 का प्रभावी उपयोग कर  हटवाया अतिक्रमण

जामगांव आर। पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत आगेसरा में युवा सरपंच रमाकांत साहू ने छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम की धारा 56 का प्रभावी उपयोग करते हुए शासकीय भूमि से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 519, रकबा लगभग 1 एकड़ सरकारी घास भूमि पर श्री फकीरा राम निषाद द्वारा करीब 28 वर्षों से खेत बनाकर कब्जा किया गया था, जिसे अब पंचायत की पहल पर कब्जा मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में ग्राम पंचायत आगेसरा के उपसरपंच, सचिव, कोटवार एवं पंचगण ने एकजुट होकर गांव के नागरिकों के साथ विचार-विमर्श किया। पंचायत द्वारा पिछले 6 महीनों से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन, तहसीलदार पाटन, जामगांव के राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी से लगातार मार्गदर्शन प्राप्त किया जा रहा था, जिसके बाद नियमानुसार यह कार्रवाई पूरी की गई।

कब्जा हटाने के बाद पंचायत ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी। गांव के नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सरकारी भूमि संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर जनहित में उपयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *