जामगांव आर में आज रामत्व का महा उत्सव : श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा आज, भव्य शोभायात्रा और धर्मसभा में उमड़ेगा जनसैलाब,राष्ट्रीय संत श्रीराम बालक दास “महात्यागी” को सुनने जुटेंगे श्रद्धालु

जामगांव आर। श्रीराम नवमी के महापर्व पर दक्षिण पाटन क्षेत्र का जामगांव आर आज पूर्णतः राममय होने जा रहा है। जहां एक ओर स्थानीय चंद्राकर परिवार के निजी पुरुषार्थ से निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में आज प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ एवं दिव्य आयोजन संपन्न होगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है। इसी कड़ी में जन कल्याण रामोत्सव समिति के तत्वावधान में एक विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा बस स्टैंड और किसान चौक से प्रारंभ होकर बाजे-गाजे, आतिशबाजी और भक्ति ध्वनियों के साथ श्रीराम मंदिर तक पहुंचेगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की दिव्य झांकियों के साथ हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिलेगी।

सायं 4 बजे बाजार चौक में अयोध्या कारसेवकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके पश्चात विराट धर्मसभा का आयोजन होगा। इस धर्मसभा में राष्ट्रीय संत श्रीराम बालक दास जी महाराज की प्रेरक उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *