भिलाई। गोंडवाना समाज द्वारा स्टेशन मरोदा में पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर अपनी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं आपसी सौहार्द के प्रति गहरी आस्था प्रकट की। पारिवारिक मिलन समारोह के दौरान समाज के लोगों ने आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार और संगठन के माध्यम से ही समाज निरंतर प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि गोंडवाना समाज की एकता और समृद्धि ही उसकी सशक्त पहचान है, जिसे बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. आर. एस. बारले उपस्थित रहे। उन्होंने इस पारिवारिक मिलन समारोह की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने वाला आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि गोंडवाना समाज की संस्कृति और परंपराएं हमें हमारे पूर्वजों के आदर्शों से जोड़ती हैं, जिनका संरक्षण और पालन हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राजू लाल नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भिलाई पार्षद तुलसी राम ध्रु, पार्षद विनय नेताम, आर. तुमरेकी, मोहन नेटी, प्रहलाद सिंह ठाकुर, आशाराम मंडावी, मुकेश तारम, कोमल नेटी, लोकनाथ मंडावी, देव कुमार ठाकुर, सपन दुबे, भूषण ठाकुर, राम बहादुर नेताम, भंवर सिंह मंडावी, सुमित्रा मंडावी, श्रीमती सुभद्रा तारम, श्रीमती कमलेश्वरी नेताम एवं श्रीमती कुंती बाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।