तरीघाट में 18 जनवरी को धूमधाम से मनेगी भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती, श्रद्धा और सामाजिक एकता का दिखेगा संगम

पाटन। कलार समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के भाव के साथ मनाई जाएगी। यह भव्य आयोजन रविवार, 18 जनवरी 2026 को पाटन के तरीघाट क् में आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे सत्ती चौक, तर्रीघाट में कलश यात्रा एवं सत्यनारायण कथा के साथ होगा। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत दोपहर 2 बजे से सिंह भवन, तर्रीघाट (पाटन) में अतिथि स्वागत एवं मंचीय उद्बोधन का आयोजन किया जाएगा।
इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री रूपनारायण सिन्हा जी (अध्यक्ष, योग आयोग छत्तीसगढ़ एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश सिन्हा जी (अध्यक्ष, कलार समाज जिला दुर्ग) करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्री भुनेश्वर सिन्हा, श्री तोरन लाल सिन्हा, श्री विसनाथ सिन्हा, श्री शिवराम सिन्हा, श्री चोवाराम सिन्हा, श्री सुरेश कुमार सिन्हा, श्री शैलेन्द्र सिन्हा, श्रीमती त्रिवेणी सिन्हा, श्री गोविन्द सिन्हा, श्री तेजाराम सिन्हा, श्रीमती भावना विष्णु निषाद, श्रीमती चंद्रिका साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत तर्रीघाट) तथा श्री प्रकाश गिरि गोस्वामी सहित अनेक सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है तथा भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *