भाठागांव आर से गुंडरदेही तक निकली भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

गुंडरदेही। ग्राम भाठागांव आर से लेकर गुंडरदेही तक लगातार पाँच वर्षों से बजरंग दल के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी शोभायात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। रैली का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता योगेश शर्मा, सरपंच रूपेश्वर यादव, बजरंग दल जिला सह-संयोजक स्वप्निल शर्मा तथा प्रखंड संयोजक पंकज साहू ने किया।

रैली में चित्रकांत कतलम, राज आर्यन रात्रे, यशवंत मेश्राम, मनोज साहू, राहुल साहू, रविकांत सोनकर, गौ रक्षा प्रमुख राकेश देवांगन सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लहराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यह शोभायात्रा भाठागांव आर से जोरातराई, रनचिरई, परसाही, कसौंदा, कचाँदूर समेत विभिन्न गाँवों से होते हुए गुंडरदेही पहुँची, जहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष भारत साहू तथा पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

बजरंग दल के जिला सह-संयोजक स्वप्निल शर्मा ने बताया कि आने वाले वर्षों में और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा सनातन धर्म के संरक्षण और प्रचार-प्रसार हेतु सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं। आयोजन को सफल बनाने में आयुष शर्मा, पीयूष शर्मा, निखिल यादव, लक्की साहू, विजय कोसरिया, शतीश देवांगन, गोलू साहू, भास्कर वर्मा, राजू वर्मा, चिरंजीव साहू, दर्शन साहू, ओमू साहू, तारंक साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *