भिलाई में सियान सदन का भव्य उद्घाटन, बुजुर्गों को मिला नया सहारा, सांसद विजय बोले -बुजुर्गों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमारा सौभाग्य

भिलाई में सियान सदन का भव्य उद्घाटन, बुजुर्गों को मिला नया सहारा, सांसद विजय बोले -बुजुर्गों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमारा सौभाग्य

भिलाई। मदर टेरेसा जन कल्याण समिति, वार्ड क्रमांक 31, कैम्प 1 के तत्वावधान में सियान सदन का भव्य उद्घाटन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल, विशिष्ट अतिथि दिव्या भशीन मक्कड़ एवं पार्षद प्रियंका भोला साहु उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता अमर सिंह वाजवा ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिव्या भशीन मक्कड़ ने कहा कि सियान सदन क्षेत्र के बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां वे एक साथ बैठकर अपने सुख-दुख साझा कर सकेंगे। उन्होंने इसके निर्माण पर सभी को बधाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद समाज के लिए अमूल्य है। उन्होंने स्वर्गीय विधारतन भसीन के प्रयासों को याद करते हुए कहा कि संघर्ष के बाद यह कार्य साकार हुआ है। उन्होंने बुजुर्गों की सुविधाओं को लेकर प्रस्तुत मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान गर्मी को देखते हुए दिव्या भशीन मक्कड़ ने सियान सदन के लिए कुलर उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *