सुशासन तिहार पर पाटन को मिलेगी विकास कार्यों की बड़ी सौगात : 5 मई को डिप्टी सीएम अरुण साव का आगमन, 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन

सुशासन तिहार पर पाटन को मिलेगी विकास कार्यों की बड़ी सौगात : 5 मई को डिप्टी सीएम अरुण साव का आगमन, 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन

पाटन। नगर पंचायत पाटन में 5 मई 2026 को सुशासन तिहार के अवसर पर एक भव्य लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे गौठान, पुराना बस स्टैंड पाटन में आयोजित होगा। समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा करीब 5 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे नगर विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विश्राम गृह पाटन में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। वहीं मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर ने कार्यकर्ताओं से अतिथियों के स्वागत को यादगार बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी साझा की जाएगी। आयोजकों ने इसे पाटन के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।इस अवसर पर प्रमुख रुप से मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,ज्योति प्रकाश साहू,उपाध्यक्ष निशा सोनी,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,सांसद राजेश चन्द्राकर,कृष्ण कुमार साहू,सभापति केवल देवांगन,सभापति देवेन्द्र ठाकुर,दामोदर चक्रधारी,केशव बंछोर,हर्ष भाले,अरुण देवांगन,सागर सोनी,आदित्य सावर्णी,चंद्रिका साहू,नागेन्द्र कश्यप,सुनील वर्मा,उनिका वर्मा,भावना निषाद,रोशन वर्मा,विष्णु निषाद,सुरेश निषाद,अतीस सपहा,टीकाराम देवांगन,राजेन्द्र वर्मा,रेणुका बिजौरा,सीता निषाद,हेमलता पटेल,चंद्रप्रकाश देवांगन,जितेन्द्र निर्मलकर,तन्मय धुरंधर,,घनश्याम सोनी,मिलन देवांगन,योगेश सोनी,प्रवीण मढ़रिया,चित्रसेन कलिहारी,चिरंजीव देवांगन,विनोद बाग,गोवर्धन बिजौरा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *