जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम पंचायत जामगांव आर में नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण सोमवार शाम गरिमामय समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने की। लोकार्पण के पश्चात सांसद विजय बघेल ने महतारी सदन की चाबी एवं भवन हस्तांतरण पत्र महिला स्व-सहायता समूह की प्रतिनिधियों को सौंपा। मौके पर जुटे बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण परिवार और समाज की प्रगति की मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच ने बिहान समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को संगठित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद की है। राज्य सरकार द्वारा महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, बैठक, संवाद तथा आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के लिए उपयोगी केंद्र उपलब्ध कराने की पहल प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और स्वावलंबन का केंद्र है।
समारोह की शुरुआत में सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। उपसरपंच मुकेश साहू ने पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला भाजपा दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर एवं रवि सिन्हा, शासकीय महाविद्यालय समिति अध्यक्ष नरेश केला, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, मंडल महामंत्री पूर्णेंद्र सिन्हा, जिला मंत्री शैलेदरी मंडावी, सेजस अध्यक्ष अंगेश्वर साहू, पूर्व सरपंच केएल साहू, भाजपा नेता नारद साहू, बाबा वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोर, मेघनाथ सागरवंशी एवं बूथ अध्यक्ष सीताराम साहू बतौर विशेष अतिथि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनीष चंद्राकर एवं मंजुलता अंगारे ने किया तथा डा धर्मेन्द्र निर्मलकर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद सीईओ एम के जांगड़े,सरपंच गण रमाकांत साहू, अमित अग्रवाल, शशिकला बजाज, लीना साहू, जेठू निषाद, राकेश शर्मा सहित कामता साहू,मनीष जैन,किशोर साहू,अरुण चंद्राकर, ,रामसिंह बंसोड,अभिषेक सेन,सुनील चंद्राकर, तामेश्वर ठाकुर, रामकृष्ण साहू, शेष निर्मलकर, फलेश्वरी यादव, लता चंद्राकर, रिंकी कोशरे, लुकेश्वरी विश्वकर्मा, सपना मिश्रा, कचनी भीगंज, सुनीता साहू, खिलेश्वरी साहू, डामिन साहू, गिरजा कुम्हार, दिनेश्वरी साहू, सुनीता धीवर,कमलेश यादव, कोमल साहू, सुरेश साहू, उज्जवल केला, प्रवीण वर्मा, सुभाष यादव, संतुराम साहू,चन्द्रिका चंद्राकर, सुरेश जैन, जिलोखन चंद्राकर,दुर्गेश रजक,भानु चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिला समूह एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।
• महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानी
समारोह के दौरान बिहान से जुड़ी महिला समूहों की सदस्यों ने अपने अनुभव और आजीविका गतिविधियों की जानकारी सांसद के साथ साझा की। बोरेंदा की अनीता पटेल ने फूलों की खेती, किकिरमेटा की शबीना खान ने पोल्ट्री फार्म, नीरू निषाद ने बकरी पालन तथा सुरपा की दुलेश्वरी बघेल ने सेनेटरी पैड निर्माण कार्य की शुरुआत, उससे प्राप्त लाभ और अपनी सफलता की कहानी बताई। महिलाओं ने बताया कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है आयोजन के दौरान सांसद विजय बघेल ने शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में साइकिल शेड निर्माण की सौगात देते हुए उसका शिलान्यास भी किया।