सांसद कार्यालय में सुरक्षा अधिकारी गोविंद दीक्षित को दी गई भावभीनी विदाई,सांसद बघेल ने दीर्घकालीन सेवाओं के लिए जताया आभार

दुर्ग। सांसद विजय बघेल की सुरक्षा में सुरक्षा अधिकारी के रूप में सेवाएं देने वाले गोविंद दीक्षित के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सांसद कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने दीक्षित के दीर्घकालीन शासकीय सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान गोविंद दीक्षित ने अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह में सांसद कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने दीक्षित के सेवाकाल के अनुभवों को याद करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं और आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह के अंत में गोविंद दीक्षित को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *