नवागांव बी में हुआ भव्य कबड्डी महोत्सव का शुभारंभ — जिपं सभापति कल्पना नारद साहू बोलीं, “खेल हमें अनुशासन, साहस और एकता सिखाता है”

नवागांव बी में हुआ भव्य कबड्डी महोत्सव का शुभारंभ — जिपं सभापति कल्पना नारद साहू बोलीं, “खेल हमें अनुशासन, साहस और एकता सिखाता है”

जामगांव (आर)। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम नवागांव बी में स्वस्तिक क्रीड़ा मंडल के तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कल्पना नारद साहू, सभापति, जिला पंचायत दुर्ग उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारद साहू, अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन ने की,विशेष अतिथि के रूप में कविता साहू (सरपंच नवागांव बी), छगनलाल साहू (उपसरपंच), सोमसिंह साहू (पूर्व सरपंच), हेमलाल साहू (अध्यक्ष, ग्रामीण साहू समाज), भेमराज साहू (पंच) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू ने शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी केवल खेल नहीं, यह अनुशासन, साहस और एकता का प्रतीक है। मुझे अपने पड़ोसी गांव में इस आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला — मैं इसे सौभाग्य का क्षण मानती हूँ। हार-जीत जीवन के दो पहलू हैं, इसलिए हारने वाले निराश न हों बल्कि अगली प्रतियोगिता में जीत के लिए और मेहनत करें। उन्होंने विजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने ग्रामीण युवाओं को मंच देने की सार्थक पहल की।

कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के रूप में योगेश साहू, ढालसिंह साहू, चंद्रशेखर महलवार, दानेश्वर साहू, अभिषेक सेन (मीडिया प्रभारी), मनीष कुमार, वासु मंडल, भोजकुमार, मोहन यादव और गोपाल ठाकुर सक्रिय रहे। आयोजन समिति में उमेश यादव, एनू यादव, जयंत साहू, तीरथ यादव, मोनिष साहू, चंद्रकांत साहू, रिंकू साहू, नीरज साहू, विनोद कुमार, रूपेंद्र, ऋषभ कुमार, यशवंत, जितेंद्र, जयप्रकाश, देवांशु, कान्हा, खिलेश्वर साहू, चमन नेताम, शुभम साहू, मनीष साहू, लक्की साहू, तारक साहू, निलेश साहू, सुभाष साहू सहित पूरे गांववाले जुटे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल भावना और सामाजिक एकता दोनों मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *