छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव क्षेत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बढ़ गई है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भी रात की ठंड कम होने और दिन में गर्मी के चलते लोगों को एसी का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं, जिससे 27 अक्टूबर से बारिश की गति तेज हो सकती है। अगले चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

◆ सिनोप्टिक सिस्टम:
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। यह 25 अक्टूबर तक अवदाब में बदल सकता है और 26 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में बदलने के आसार हैं। इसके बाद 27 अक्टूबर की सुबह तक यह दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

◆ कृषि और सुरक्षा की चेतावनी:
मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि वह खेतों में खड़ी फसलों की सुरक्षा के लिए पानी की निकासी की व्यवस्था करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए आम जनता को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *