रानीतराई। ग्राम तेलीगुंडरा इलेवन क्रिकेट क्लब एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य दिनेश साहू ने की।
विशेष अतिथि के रूप में हुलेश्वरी बीरेंद्र साहू (सरपंच), दिनेश साहू (पूर्व अध्यक्ष, तहसील साहू संघ), मनीष पटेल (पूर्व सरपंच), प्राचार्य साहू मैडम, ओमप्रकाश साहू एवं अजय वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि अशोक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा संघर्षशील एवं प्रतिभा के धनी होते हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ खेलते हुए ग्रामीण अंचल का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जनपद सदस्य दिनेश साहू ने कहा कि खेल में हार-जीत जीवन का हिस्सा है। जीत से अधिक आक्रामक और हार से निराश नहीं होना चाहिए। निरंतर प्रयास एवं सकारात्मक सोच से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। कार्यक्रम में एम.आर.एफ. हिरवानी, रॉकी, योगेश, महेश, सौरभ, देवशंकर, हितेश, ईश्वर, ओमकार, राहुल, भास्कर, कोमल, नेमेश, योगेन्द्र, दुर्गेश, प्रज्ञेश, रूपेन्द्र, चित्रांश, खोमेश (सुदामा), सत्यम, पंकज यादव, दीपक, नितिन, यश, शशि, युगल ठाकुर, लप्रेम, दुष्यंत, करण, युवराज, वाकेश, बाबा ठाकुर, मानसिंग सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।