जामगांव आर– स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मर्रा तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मर्रा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे विद्यालय परिसर में भव्य रूप से किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री, स्कूल शिक्षा, विधि एवं विद्यार्थी कार्य विभाग के मंत्री श्री गजेंद्र यादव होंगे, जबकि अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल करेंगे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा मंत्री एवं संगठन प्रभारी जिला राजनांदगांव श्री जितेन्द्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भाजपा दुर्ग श्री दिलीप साहू तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दरबार मोखली श्री ज्योति प्रकाश साहू शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।