“जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मर्रा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन – सभी चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चयनित”

दुर्ग।।महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग में आयोजित जिला सागरीय शालाये कुश्ती प्रतियोगिता में पाटन विकासखण्ड के सेजस मर्रा विद्यालय के 5 छात्र खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय चयन में अपनी जगह सुनिश्चित की। कार्यक्रम का शुभारंभ कुश्ती संघ के संरक्षक श्री ललित साहू, श्रीमती आरती शुक्ला, एवं संस्था प्राचार्य द्वारा बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं सहित कुल 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें पाटन विकासखण्ड से सेजस मर्रा विद्यालय के कक्षा 7वीं के आदित्य (अंडर-14) तथा कक्षा 9वीं के नेमन, समीर, केतन एवं दिव्यांक (अंडर-17) ने कुश्ती के दांव-पेंच में अपना दमखम दिखाया। इन सभी प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन होना विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने वालों में प्रमुख रूप से श्री विलियम लकड़ा (सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग), श्री प्रदीप भूवाल, श्री डी.पी. साहू (प्राचार्य, सेजस मर्रा), श्री खिलेश वर्मा (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति), श्री संतोष यादव (पीटीआई), श्री भरतलाल ताम्रकार (प्रशिक्षक, खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा) और हेमंत कुमार शामिल रहे।

छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है, और सभी ने राज्य स्तर पर भी इन खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *