छत्तीसगढ़ में कर संग्रह बढ़ा, विकास कार्यों को मिलेगा नया आयाम,सीएम साय बोले-व्यापारियों और आमजन के लिए राहतकारी साबित होंगे जीएसटी सुधार

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी में किए गए हालिया सुधार राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बदलावों से न केवल कारोबारियों को सुविधा मिलेगी बल्कि आमजन को भी सीधा लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जीएसटी भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार है, जिसने व्यापार जगत को सशक्त किया है और कर संग्रहण में पारदर्शिता लाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे राज्य के विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने इस सुधार को भविष्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला कदम बताया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव श्री राहुल भगत सहित व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *