शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अतिथि व्याख्यान का आयोजन

जामगांव आर । शहीद डोमेेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर-भरर में छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दिनांक 09 जुलाई 2025 को भूगोल विभाग द्वारा एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में शासकीय चंद्रशेखर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सेवक कुमार भारती मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “मानचित्र निर्माण एवं कला” विषय पर छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. भारती ने मानचित्र की परिभाषा, उसका महत्व, विभिन्न प्रकारों और निर्माण विधियों पर विस्तृत जानकारी देते हुए छात्रों की शंकाओं का समाधान भी किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीता कुमार, विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिखा अवस्थी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्रों के ज्ञानवर्धन हेतु अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के व्याख्यानों को लाभकारी बताया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. राजनीश तिवारी, डॉ. आबिद हसन खान, श्री यदुवीर ठाकुर, श्रीमती चेतना सोनी, श्री मनोज यादव, श्री मुकेश कटोचिया सहित अन्य कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *