नवागांव बी में पौधारोपण कर मनाया गया हरेली तिहार, संरक्षण का लिया संकल्प

नवागांव बी में पौधारोपण कर मनाया गया हरेली तिहार, संरक्षण का लिया संकल्प

जामगांव आर। छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर ग्राम नवागांव बी में अभिषेक सेन के नेतृत्व में परिवारों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अभिषेक सेन ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से गहराई से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। हरेली के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखरेख, सिंचाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हरेली पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा लगाए और उसके वृक्ष बनने तक उसकी जिम्मेदारी निभाए। कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में अभिषेक सेन, चंद्रिका सेन, धैर्य साहू, रश्मि, कशिश एवं पल्लवी साहू सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *