किकिरमेटा-शुक्लाडीह में स्वास्थ्य मेला शिविर आयोजित, 70 से अधिक लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित

किकिरमेटा-शुक्लाडीह में स्वास्थ्य मेला शिविर आयोजित, 70 से अधिक लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम किकिरमेटा-शुक्लाडीह में स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज और प्रभावी ढंग से पहुंचाना, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। इस दौरान सर्दी, बुखार और खांसी सहित सामान्य बीमारियों की जांच की गई। साथ ही ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं ब्लड शुगर की जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को अपने गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आर. के. बंजारे (सुपरवाइजर), राकेश सार्वा (RHO), अजय साहू (RHO), ललित साहू (RHO), दीपक साहू (RHO), श्रीमती दीपक साहू (ANM), श्रीमती सोमिन कोशले, श्रीमती इंदिरा अहीर (ANM) तथा मितानिन उखमा निषाद, छबीला निषाद और निमन मैत्री ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत किकिरमेटा-शुक्लाडीह की सरपंच देवकी जेठूराम निषाद, जेठूराम निषाद, सुखाऊ राम निषाद, लखन निषाद, आत्माराम धर्मामिन निषाद, अजीत राम, पिलूराम और सोनकली निषाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *