भिलाई सेक्टर–5 में हिंदू सम्मेलन 2025 भव्यता के साथ संपन्न, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त संदेश

भिलाई। सर्व हिन्दू समाज, सेक्टर–5, भिलाई के तत्वावधान मे आयोजित “हिंदू सम्मेलन 2025” भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली, विशेष रूप से मातृशक्ति की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से हुई, जिससे संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो गया। मातृशक्ति उद्बोधन में श्रीमती करुणा सिंह परिहार ने स्वदेशी अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन एवं कुटुंब प्रबोधन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर सारगर्भित मार्गदर्शन दिया।

संत गौर श्याम दास प्रभु जी ने अपने उद्बोधन में अध्यात्म के माध्यम से जीवन की चुनौतियों से सामना करने की प्रेरणा दी। वहीं मुख्य वक्ता श्री कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने संगठन की शक्ति, आत्मबोध और सामाजिक एकता पर प्रभावशाली विचार रखते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्य रंजन भट्टाचार्य द्वारा किया गया। सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *