संस्कार पब्लिक स्कूल की ऐतिहासिक सफलता : 95% रिजल्ट के साथ बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा कीर्तिमान

गाड़ाडीह। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 में गायत्रो शक्तिपीठ परिसर में संचालित संस्कार पब्लिक स्कूल, आमालोरी गाड़ाडीह के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा, जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धति और सतत प्रयासों का प्रमाण है। विद्यालय में डिजिटल माध्यमों, नियमित मार्गदर्शन एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति के चलते विद्यार्थियों में सीखने के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। घोषित परिणामों में अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, वहीं कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

कक्षा 10वीं
विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विषयवार शानदार अंक हासिल किए। हिन्दी एवं अंग्रेज़ी में 92-92 (डिस्टिंक्शन) अंक प्राप्त कर प्रतिभा का परिचय दिया। गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में भी उल्लेखनीय परिणाम रहा। इस कक्षा में झमेंद्र कुमार चंद्राकर ने प्रथम तथा पूर्वा चंद्राकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा 12वीं
12वीं के विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों को नई ऊँचाई दी। गणित में 92 (डिस्टिंक्शन) तथा अंग्रेज़ी में 94 अंक प्राप्त किए गए। इस कक्षा में मुरली सिंह राजपूत ने प्रथम एवं चहक देवांगन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्राचार्या अर्चना शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *