सेजस मर्रा की मेधावी छात्राओं का SMDC ने घर-घर जाकर सम्मान किया , 90% परिणाम से स्कूल ने बढ़ाया मान

जामगांव आर। पाटन ब्लॉक के सेजस मर्रा में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं का शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा उनके निवास स्थान पहुंचकर सम्मान किया गया। इस पहल से छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ और शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।
विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। इसमें कुमारी विद्या यदु (पिता – हेमशंकर, बेलौदी) ने गणित संकाय से 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर दीप्ति वर्मा (पिता – विजय वर्मा, बेलौदी) ने 89 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं कुमारी निकिता (पिता – गोविंद राम आडील, मोखली) ने विज्ञान संकाय से 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी तरह कक्षा 10वीं में कुमारी थानेश्वरी (पिता – जगदीश, सपहा सोरम) ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं कुमारी कृतिका (पिता – राजेश वर्मा) ने 76.5 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष खिलेश वर्मा ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके पालकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के सदस्य टोपेन्द्र वर्मा (उपसरपंच, गाड़ाडीह), पुष्पेंद्र बंछोर, राकेश आडील एवं गोपीचंद धरमगुड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *