“होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व” – जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने दी शुभकामनाएं

जामगांव आर। जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने होली महापर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली रंगों के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जो समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। कल्पना नारद साहू ने कहा कि होली हमें पुराने मनमुटाव भुलाकर एक-दूसरे के गले मिलने और रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देती है। यह पर्व समाज में एकता, समरसता और सद्भाव को बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि होली को पारंपरिक उत्साह के साथ-साथ सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाएं।
उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना करते हुए उन्होंने नागरिकों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *