पाटन। मुस्लिम एकता मंच पाटन एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 मई 2025, बुधवार को ग्राम मचांदुर में भव्य इज्तेमाई निकाह (सामूहिक विवाह) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 11 बजे से आरंभ होने वाले इस आयोजन में मुस्लिम समाज के नवयुवक-युवतियाँ निकाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर गुरुवार को बैठक ली गई जिसमें सदर डॉ रहीम खान,रफीक खान,नवाब खान,सकील मोहम्मद,रहिमुद्दीन कुरैशी, हबीब खान, अय्यूब खान, चाँद खान, हाजी दाऊद खान, शरीफ खान, सफ़िर खान, रफीक खान, मुजीब कुरैशी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया । कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया है—उद्घाटन समारोह एवं विदाई-संमापन समारोह। दोनों ही सत्रों में छत्तीसगढ़ के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
उद्घाटन समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे,कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर करेंगे,विशेष अतिथि होंगी सरस्वती बंजारे, अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग, पवन शर्मा (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), कुलेश्वरी देवांगन (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन, श्रद्धा साहू (सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग), योगेश भोले (अध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन), शीतला ठाकुर (अध्यक्ष, भाजपा उत्तई मंडल), फत्तेलाल वर्मा (पूर्व अध्यक्ष, भाजपा उत्तई मंडल), नवाब खान (अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा उत्तई मंडल) युगल किशोर साहू सरपंच, दुर्गेश कुमार साहू, महमूद खान, शहजाद खान रहेंगे ।
इसी तरह विदाई एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे पूर्व गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, और विशेष अतिथि केशव बंटी हरमुख, शाहिद खान महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), योगिता चंद्राकर,राकेश हिरवानी, झमिता गायकवाड़, चांद खान, लेखराम साहू, युगल किशोर साहू, दिलीप ठाकुर,नसीर कुरैशी, गजेंद्र कुमार साहू मौजूद रहेंगे ।
मंच के आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस सामाजिक समरसता और भाईचारे के प्रतीक कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दें।