जामगांव आर । नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन, जिला दुर्ग की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर के जामगांव आर स्थित निवास पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर हाल ही में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कविता छाबड़ा का दुर्ग जिला टीम द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संगठन की ओर से उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया और बधाई दी गई।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार एवं नए सदस्यों के चयन को लेकर विशेष चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक के आयोजन का निर्णय भी लिया गया। श्रीमती भारती सोनबेर ने बताया कि बैठक में संगठन को अधिक सशक्त व जनसरोकारों से जोड़ने के लिए कई निर्णय लिए गए, जो आगामी समय में कार्यान्वयन हेतु प्रस्तावित किए गए हैं।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कविता छाबड़ा, दुर्ग जिला प्रभारी गीतांजलि धंडाले, जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा साहू, विधिक सलाहकार संदीप नागरे, संगठन सदस्य हूलसी नेताम तथा संगठन द्वारा संचालित सिलाई एवं पार्लर प्रशिक्षण केंद्र की शिक्षिकाएं किरण साहू और बसंती साहू की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।