जागृति शिक्षा समिति बटरेल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, परीक्षा परिणाम से लेकर फीस निर्धारण तक हुई विस्तृत चर्चा

जागृति शिक्षा समिति बटरेल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, परीक्षा परिणाम से लेकर फीस निर्धारण तक हुई विस्तृत चर्चा

स्व. भगदास मार्कण्डेय को दी श्रद्धांजलि, आगामी शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा पर बनी सहमति

बटरेल। अनुदान प्राप्त संस्था जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटरेल में जागृति शिक्षा समिति की आवश्यक बैठक समिति अध्यक्ष डॉ. दयाराम साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पूर्व सचिव स्वर्गीय भगदास मार्कण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा समिति और विद्यालय के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बैठक में वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही विगत शैक्षणिक सत्र के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया और सदस्यों को वित्तीय स्थिति से अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए फीस निर्धारण सहित विद्यालय के संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। इस अवसर पर समिति के सदस्य यादोराम साहू, अभयराम ठाकुर, भोकलूराम साहू, नेतराम साहू, गयाराम साहू, अंकालूराम साहू, अश्वनी पांडेय, श्रीमती कुलेश्वरी साहू एवं श्रीमती मीना साहू उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की ओर से प्राचार्य टी.के. पिपरिया, पी.एल. ध्रुव, पी.के. साहू, श्रीमती जयश्री चंद्राकर, सुश्री हेमलता कतलम, टी.आर. धनकर, जी.पी. कोसरे, बी.के. साहू, जी.के. साहू एवं सेवंत सेन सहित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक का समापन विद्यालय के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *