अग्निवीर में चयनित निखिल साहू का हुआ भव्य सम्मान, बधाई देने घर पहुंचे राज प्रधान युगल आडिल व ग्रामीण

अग्निवीर में चयनित निखिल साहू का हुआ भव्य सम्मान, बधाई देने घर पहुंचे राज प्रधान युगल आडिल व ग्रामीण

कड़ी मेहनत और अनुशासन का मिला फल, निखिल की सफलता से गांव में उत्साह का माहौल
जामगांव आर। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले कुर्मी गुंडरा निवासी निखिल साहू को बधाई देने के लिए कुर्मी समाज के राज प्रधान युगल आडिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके निवास पहुंचे। इस दौरान निखिल और उनके परिवार का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। राज प्रधान युगल आडिल ने निखिल साहू को बधाई देते हुए कहा कि अग्निवीर में उनका चयन कठिन परिश्रम, अनुशासन और अदम्य साहस का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल निखिल की नहीं, बल्कि उनके माता-पिता निर्मला साहू और राजेश साहू के त्याग, समर्पण और संस्कारों का भी प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि निखिल ने राष्ट्र सेवा का जो मार्ग चुना है, वह पूरे समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। देश की सीमाओं की रक्षा और मातृभूमि की सेवा का अवसर मिलना गौरव की बात है। हमें विश्वास है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। निखिल साहू के चयन से परिवार, समाज और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें भी सेना सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

इस अवसर पर रूपनारायण वर्मा, तरुण साहू, कृष्णा साहू, मुकेश वर्मा, महेश साहू, सोमन वर्मा, रमेश यदु, रमाकांत ठाकुर, पंचदेव साहू, किशोर चंद्राकर, मिलन साहू, चन्द्रहास यादव, बीरेंद्र साहू, रोहित सेन, लखन ठाकुर, डोमन ठाकुर, बलदाऊ ठाकुर, महादेव ठाकुर, भूपेंद्र यादव, गोविंद यादव, परमानंद पटेल, भागवत सेन, गोरे वर्मा, ताम्रध्वज वर्मा, आशाराम वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *