रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने निगम, मंडल और आयोग के पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा देने का आदेश जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के तीन नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। शासन के इस फैसले के बाद संबंधित पदाधिकारियों को राज्य मंत्री के अनुरूप सुविधाएं और प्रोटोकॉल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय शुक्ला को भी राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इसी तरह इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को राज्य मंत्री का दर्जा देने का आदेश जारी किया गया है।
तीनों पदाधिकारियों को मिलेगा राज्य मंत्री का प्रोटोकॉल
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद इन तीनों पदाधिकारियों को राज्य मंत्री के दर्जे के अनुरूप प्रोटोकॉल और शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं मिलेंगी। सरकार के इस फैसले को निगम-मंडल और आयोगों में जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आदेश के बाद बढ़ेगा प्रशासनिक प्रोटोकॉल
राज्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद संजय अग्रवाल, अजय शुक्ला और शरद अवस्थी के सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में प्रोटोकॉल के तहत दर्जे में बदलाव होगा। शासन ने संबंधित विभागों को आदेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।