कौही में अपना गणेशोत्सव समिति एवं ग्रामवासियों के आयोजन में उमड़ी श्रद्धा, देर तक भजनों और रामनाम से भक्तिमय रहा माहौल

कौही में अपना गणेशोत्सव समिति एवं ग्रामवासियों के आयोजन में उमड़ी श्रद्धा, देर तक भजनों और रामनाम से भक्तिमय रहा माहौल

रानीतराई। ग्राम भाठापारा कौही में अपना गणेशोत्सव समिति एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में श्री गणेश प्रतिमा स्थापना एवं रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। रामधुनी की अविरल धारा और सियाराम के जयघोष से पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम में बतौर अतिथि अशोक साहू पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दुर्ग, कमलेश नेताम पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि, मनोरमा टिकरिहा पूर्व सरपंच, हेमलाल सोनकर उपसरपंच, पुरन निषाद, रविशंकर निर्मलकर, दिलीप ठाकुर, टेकराम सोनकर और राकेश सोनकर शामिल हुए। अतिथियों ने भगवान श्री गणेश, सियाराम एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने रामनाम संकीर्तन और भक्ति गीतों में सहभागिता निभाई। गणेशोत्सव के साथ रामधुनी के आयोजन ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया। इस अवसर पर लता निषाद पंच, सोनिया चक्रधारी पंच, भूखन सोनकर, खुबलाल मेश्राम, सुखदेव निषाद पंच, सत्यावती मारकण्डे, मनोज निर्मलकर, संतराम निषाद, तामेश्वर यदु, रूस्तम साहू, योगेन्द्र सोनकर, लेखराम निषाद, दिवाकर साहू, दशरथ निषाद, बसंत निषाद, ओमप्रकाश निषाद, पपलेश सोनकर, योगेश निषाद, चन्दू निषाद, गुलशन निर्मलकर सहित समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *