पाटन। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी रजनी बघेल जी ने शुक्रवार को शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकार महाविद्यालय, पाटन में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। अपने उद्बोधन में श्रीमती बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा। उन्होंने मंच से लोगों से आह्वान किया कि केवल पौधे लगाने तक ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए, क्योंकि वृक्ष वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए अनमोल धरोहर हैं।
कार्यक्रम के बाद श्रीमती रजनी बघेल ने पाटन-बठेना रोड स्थित डॉ. यमन साहू एवं डॉ. हिमांचल साहू के “लाइफ स्टाइल फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास केंद्र” का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात वे पाटन निवासी पत्रकार एवं तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष गंगादीन साहू के पुत्र चिं. झालेन्द्रकुमार साहू एवं पुत्रवधू सौ. का. वेणुका साहू के निवास पहुँचीं और नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश ‘निक्की’ भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, देवेन्द्र ठाकुर, बाबा वर्मा, जितेन्द्र निर्मलकर, प्रकाश बीजोरा, डॉ. सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।