रायपुर में संघ विस्तारक डॉ. राम माधव की किताब पर आज होगा मंथन—‘द न्यू वर्ल्ड: 21st सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया’ पर सीएम साय भी रहेंगे मौजूद

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक विशेष बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन होने जा रहा है। साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद और छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संघ विचारक, चिंतक और लेखक डॉ. राम माधव की नवीन पुस्तक “द न्यू वर्ल्ड: 21st सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड India” पर विमर्श कार्यक्रम रखा गया है। यह परिचर्चा शाम 4 बजे नया सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में होगी। कार्यक्रम में डॉ. राम माधव मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य अपूर्व मिश्र भी वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह विमर्श नए वैश्विक परिदृश्य और 21वीं सदी में भारत की बढ़ती भूमिका को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इसमें न सिर्फ राजनीतिक दृष्टिकोण बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक संदर्भों को भी प्रमुखता से रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *