जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति सुरपा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक के घर पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। ध्वजारोहण के बाद सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।
समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैन, सहायक प्रबंधक चंद्रकांत टंडन, देवानंद देवांगन, भाजयुमो दक्षिण पाटन मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन, प्रमोद साहू, चंद्रहाश मुरैया, गिरधर धरमगुढ़ी, भागवत साहू, नरेंद्र धरमगुढ़ी, रूपचंद देवांगन, अशोक पटेल, पुनाराम सिन्हा, डेमन, किशोर सेन, शिवप्रसाद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण व समिति स्टाफ उपस्थित रहे।